सागर नगर: रिटायरमेंट के चार महीने बाद भी ग्रेच्युटी नहीं मिली, नगर निगम का पूर्व कर्मचारी कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचा
नगर निगम सागर से रिटायर हुए कर्मचारी ओम प्रकाश शर्मा मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे और ग्रेच्युटी का भुगतान करने की मांग की। ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वह निगम में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे और 31 मई 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। लेकिन अब तक उन्हें ग्रेच्युटी की राशि नहीं मिली है। उन्हें बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत है।