सागर नगर: दिव्यांग अर्जुन तीसरी बार कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में, प्रमाण पत्र और पेंशन की लगाई गुहार
बंडा तहसील के ग्राम खजरा निवासी दिव्यांग अर्जुन लोधी अपनी समस्या को लेकर लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह तीसरी बार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने व पेंशन दिलाने की मांग की।अर्जुन ने अधिकारियों को बताया कि वह पैरों से दिव्यांग हैं और उनकी सात बेटियां हैं।