फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र में युवक ने नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म
भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नाबालिग लड़की ने परिवार के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।