फरीदपुर: भुता थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भुता थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।