फरीदपुर: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दबंग ने की छेड़छाड़
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दबंग युवक ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।