डिंडौरी: बांधा गांव में घर में सोते समय युवक को सर्प ने काटा, गंभीर अवस्था में जबलपुर किया गया रेफर
डिंडौरी जिले के बांधा गांव में घर में सोते समय युवक के कान में सर्प ने काट लिया युवक को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर अवस्था में जबलपुर रवाना किया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग 5:00 युवक को सर्प ने कान में अकाट लिया युवक को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया ।