बहराइच: लखईया में पैर फिसलने से तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिले के लखईया गांव में शौच के लिए युवक गया हुआ था। तभी अचानक पैर फिसलने से तालाब में डूब कर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।