बहराइच: इलाहाबाद एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ता देवेंद्र कुमार मिश्रा के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और 2 मिनट का मन रखकर भाव भी निषद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।