बहराइच: कानूनगोपुरा इलाके में मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने पीटा, दूसरा फरार,घायल चोर को पुलिस के हवाले किया
कोतवाली नगर क्षेत्र में दुकान बंद कर रिक्शे से उतरे व्यापारी से चोर ने मोबाइल छीन लिया। आसपास के लोगों ने पकड़कर चोर की पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी वीरू वालिया दुकान का संचालन करते हैं। छोटी बाजार में स्थित दुकान को वह गुरुवार को बंद कर वापस घर आ रहे थे। जाच जारी है।