जमुई: धर्मपुर के पास ऑटो वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो साथी घायल, एक को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026 धर्मपुर गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो साथी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जबकि दूसरे युवक को सिकंदरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में भर्ती युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार की देर रात 10:30बजे के बाद पटना रेफर कर दिया गया।