सबलगढ़: अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रॉली से अधिक डंप रेत नष्ट की गई
सबलगढ़ चंबल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरोठा गांव के बीहड़ों एवं खेतों में डंप की गई 1000 ट्रॉली से अधिक अवैध रेत को जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया। कार्रवाई उच्चतम न्यायालय के निर्देशों एवं प्रशासन के आदेशों के पालन में एसडीएम मेघा तिवारी के निर्देशन में की गई।