महरौनी: ग्राम जखोरा में अंबेडकर बस्ती को जाने वाली सड़क की पुलिया का निर्माण न होने से स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण परेशान
तहसील महरौनी के ग्राम जखौरा की अंबेडकर बस्ती को जाने वाली सड़क की पुलिया टूटी होने के चलते स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उक्त मामले में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों एवं उच्चाधिकारियों से मामले को संज्ञान लेते हुए उक्त पुलिया का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।