गंज में"सावधानी बोर्ड नहीं, सुरक्षा के इंतजाम नदारद: रोड़ नाली निर्माण स्थल पर बाल-बाल बचे यात्री"मची अफरा-तफरी"
गंज क्षेत्र में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार रात करीब 8 बजे रोड और नाली निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्माण स्थल पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते वाहन पर नियंत्रण पा लिया और यात्री बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे निर्माण कार्यों में सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है। सवाल यह है कि अगर इस लापरवाही के कारण कोई बड़ी जनहानि हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
फिलहाल, इस घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।