बैतूल में दोहरे नियम? रात 11 बजे चाय-नाश्ता भोजन की दुकानें बंद, लेकिन कोठी बाजार में आधी रात तक शराब बिक्री जारी!"
मध्यप्रदेश सरकार जहां प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने का दावा कर रही है, वहीं बैतूल के कोठी बाजार से सामने आई तस्वीरें कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
एक तरफ प्रशासन रात 11 बजे के बाद चाय, नाश्ता और भोजन की दुकानों को बंद करवाने में सख्ती दिखाता है, तो दूसरी तरफ आरोप है कि कोठी बाजार स्थित शराब दुकान पर रात 12 बजे के बाद भी खुलेआम शराब बेची जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शराब बिक्री के तय समय की निगरानी कौन कर रहा है? जब पुलिस की गश्त लगातार जारी रहती है, तो फिर नियमों का यह खुला उल्लंघन प्रशासन की नजरों से कैसे बच जाता है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक शराब की आसान उपलब्धता न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही है, बल्कि अपराध की आशंकाओं को भी बढ़ा रही है।
यदि प्रदेश सरकार वास्तव में अपराधमुक्त मध्यप्रदेश का सपना साकार करना चाहती है, तो शराब नीति का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा और नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई करनी होगी।
हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है