पंचकूला: सेक्टर 1 ज़िला अदालत में आगामी 9 मार्च 2024 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
सेक्टर 1 ज़िला अदालत में आगामी 9 मार्च 2024 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव राजेश कुमार ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिरोही के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।