मोतिहारी: मोतिहारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से नालसा जागृति योजना के अंतर्गत समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण एवं गरिमा” रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनके संरक्षण, भरण-पोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सम