बलरामपुर: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर में 8 सोलर पंपों का उद्घाटन किया
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा शुक्रवार शाम 5:00 बजे 8 सोलर वाटर पंप का उद्घाटन किया गया उन्होंने बताया कि नगर वासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए सोलर पंप लगाया गया है जो 24 घंटे कार्य करेगा इससे यात्रियों व आमजन को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे नगर वासियों को जल के लिए विद्युत पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।