बलरामपुर: मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्रा अवंतिका पांडे बनी एक दिन की डीएम
महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर "मिशन शक्ति" के विशेष अभियान (फेज-05) के अन्तर्गत शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार बलरामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एक दिन के लिए सांकेतिक जिलाधिकारी कु० अन्विता पाण्डेय एवं सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी कु० रोली वर्मा को भूमिका निर्वहन का दायित्व सौपा गया।