बलरामपुर: भगवतीगंज के विद्यालय में असत्य पर सत्य की जीत की प्रेरणा हेतु दशहरा पर आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता
भगवती गंज के एम्स कान्वेंट स्कूल में असत्य पर सत्य की जीत की भावना को बच्चों में विकसित करने के लिए शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।बच्चों को निबंध लेखन के माध्यम से प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बीके शुक्ला उप प्रधानाध्यापक बीपी वर्मा प्रभारी महिमा चौहान विशाखा गुप्ता श्रेया गुप्ता रचना शुक्ला साक्षी आदि मौजूद रहे।