बलरामपुर: केंद्रीय नोडल अधिकारी नीति आयोग ने ग्राम सिरसिया में लगाई चौपाल, पंचायत भवन का किया निरीक्षण
केंद्रीय नूडल अधिकारी नीति आयोग भुवनेश कुमार द्वारा शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे ग्राम पंचायत भवन सिरसिया का निरीक्षण किया गया एवं चौपाल लगाया गया। इस दौरान उन्होंने सभी ऑनलाइन सुविधा ग्राम पंचायत सचिवालय पर ही उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया।