नासरीगंज: अमियावर व खुटहा से स्थानीय पुलिस ने पांच वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
नासरीगंज थाना क्षेत्र के खुटहा व अमियावर गांव से स्थानीय पुलिस ने 107 के पांच वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी में खुटहा व अमियावर गांव के निवासी बताए जाते हैं। सभी गिरफ्तार वारंटी के ऊपर माननीय न्यायालय बिक्रमगंज का वारंट निर्गत था। जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।