महरौनी: उप जिलाधिकारी महरौनी ने भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्रीय गौशालाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उप जिलाधिकारी महरौली रजनीश वाजपेई ने शनिवार दोपहर के समय महरौनी एवं आसपास की क्षेत्रीय गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के लिए छाया, स्वच्छ पेयजल, भूसे आदि के प्रबंधन के संबंध में संबंधित को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि भीषण गर्मी से बचाव हेतु सभी गौशालाओं पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाए।