जगाधरी: बिलासपुर कालाआम मार्ग पर पेड़ गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक हुए घायल अस्पताल में कराया भर्ती
बिलासपुर कालाआम मार्ग पर साढ़ौरा के पास अचानक से सड़क किनारे खड़ा पेड़ वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के ऊपर गिर गया। जिससे वह पूरी तरह से जख्मी हो गए और मोटरसाइकिल भी पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और आगामी कार्रवाई में जुटे।