झांसी: ट्रैफिक पुलिस ने इलाइट चौराहे पर चलाया चेकिंग अभियान, ब्रीथ एनालाइज़र से ड्रिंक एंड ड्राइव के 7 चालान किए
Jhansi, Jhansi | Sep 14, 2025 झांसी में अब शराब पीकर गाड़ी चलाना भारी पड़ सकता है। पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। शनिवार की देर रात को झांसी के इलाइट चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ब्रीथ एनालाइज़र की मदद से वाहन चालकों की जांच की। इस औचक अभियान में मोटरसाइकिल, कार, ऑटो और बस चालकों को नहीं बख्शा गया।