सोलन जिला के युवाओं के लिए बिजली बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। मैसर्स एम.पी.एस. एंड कम्पनी शिमला द्वारा बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर आउटसोर्सिंग आधार पर भर्ती की जा रही है।
इसके लिए 11 जून 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, जटोली और 12 जून 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर बद्दी, संडोली में सुबह 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे।
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंच सकते हैं। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।
Solan, Solan | Jun 7, 2026