पथरगामा: पथरगामा में बहन ने भाई की दीर्घायु के लिए करम पूजा की
प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न गांव में भाई के दीर्घायु स्वस्थ एवं जीवन की कामना को लेकर मनाए जाने वाले करमा पर्व की धूम मची रही। प्रखंड के पिपरा, हुपनाटोला परसपानी मानव सेवा केंद्र आश्रम रजौन आदि में मंगलवार की देर रात्रि बहाने एकत्र होकर प्रकृति के पेड़ पौधे और फूलों से पूजा स्थल को सजाया गया और भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई।