श्योपुर: मातमी पर्व मोहर्रम को लेकर कलेक्टर-एसपी ने निकाला फ्लेग मार्च, शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
श्योपुर। शहर में बुधवार को शाम 6 बजे कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के संयुक्त नेतृत्व में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए फ्लैगमार्च निकाला गया। यह फ्लेग मार्च कोतवाली थाने से शुरू हुआ जो विभिन्न मार्गों से होकर निकला, इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया