गुमला: एडीजी मनोज कौशिक गुमला पहुंचे, 4 जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश
Gumla, Gumla | Jun 2, 2026 सूबे के एडीजी मनोज कौशिक गुमला समाहरणालय में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में राँची जोन के चार जिलों की पुलिस के साथ बैठक की। इस बैठक में गुमला खूँटी लोहरदगा जिला के पुलिस कप्तान एवं सिमडेगा जिला से मुख्यालय डीएसपी शामिल थे। बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए एडीजी मनोज कौशिक ने बताया कि बैठक में अपराध विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई।