फूलपुर: माहुल बाजार में बैंक शाखा के सामने मिला 35 वर्षीय युवक का शव, बहन की विदाई के अगले दिन घर में छाया मातम
आज़मगढ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में आज मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा के सामने लगभग 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ।