Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
No video available

धर्म नगरी भैरी अकबरपुर में विकास सेलवाल का स्वागत करते हुए ग्रामीण

Uklana, Hissar | Aug 14, 2024

MORE NEWS

गाँव दुखेड़ी, गोलीकांड मामले में अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए-02 ने मात्र 24 घंटे में मुख्य आरोपी को दबोचा,

​
अंबाला पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गाँव दुखेड़ी में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपी को वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान अंकित कुमार (निवासी: गाँव दुखेड़ी, जिला अंबाला) के रूप में हुई है।

​मामले का विवरण व कार्रवाई,

​कल दिनांक 17 जून 2026 को गाँव दुखेड़ी में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते केशव नाम के युवक पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी थीं। वारदात के तुरंत बाद थाना पड़ाव में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबाला, श्री अजीत सिंह शेखावत ने तुरंत कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने सीआईए (CIA) की टीमों को अलर्ट करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के सख्त आदेश जारी किए और मामले की जिम्मेदारी सीआईए-02 को सौंपी।

​सीआईए-02 की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
​पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए-02 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के लगभग 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

​पूछताछ में हुआ रंजिश का खुलासा,

​सीआईए-02 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक की शुरुआती पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते थे। उनके बीच किसी बात को लेकर पुरानी आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

​आगामी कार्रवाई,

  उप निरीक्षक रवि कुमार के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी अंकित कुमार को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ से उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा सके।

​अंबाला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Haryana Police

गाँव दुखेड़ी, गोलीकांड मामले में अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए-02 ने मात्र 24 घंटे में मुख्य आरोपी को दबोचा, ​ अंबाला पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गाँव दुखेड़ी में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपी को वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान अंकित कुमार (निवासी: गाँव दुखेड़ी, जिला अंबाला) के रूप में हुई है। ​मामले का विवरण व कार्रवाई, ​कल दिनांक 17 जून 2026 को गाँव दुखेड़ी में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते केशव नाम के युवक पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी थीं। वारदात के तुरंत बाद थाना पड़ाव में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबाला, श्री अजीत सिंह शेखावत ने तुरंत कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने सीआईए (CIA) की टीमों को अलर्ट करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के सख्त आदेश जारी किए और मामले की जिम्मेदारी सीआईए-02 को सौंपी। ​सीआईए-02 की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी ​पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए-02 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के लगभग 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ​पूछताछ में हुआ रंजिश का खुलासा, ​सीआईए-02 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक की शुरुआती पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते थे। उनके बीच किसी बात को लेकर पुरानी आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। ​आगामी कार्रवाई, उप निरीक्षक रवि कुमार के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी अंकित कुमार को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ से उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा सके। ​अंबाला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Haryana Police

Uklana, Hissar | Jun 19, 2026

प्रेस नोट 

दुखेड़ी गोलीकांड मामले में अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए-02 ने मात्र 24 घंटे में मुख्य आरोपी को दबोचा,

​
अंबाला पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गाँव दुखेड़ी में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपी को वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान अंकित कुमार (निवासी: गाँव दुखेड़ी, जिला अंबाला) के रूप में हुई है।

​मामले का विवरण व कार्रवाई,

​कल दिनांक 17 जून 2026 को गाँव दुखेड़ी में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते केशव नाम के युवक पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी थीं। वारदात के तुरंत बाद थाना पड़ाव में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबाला, श्री अजीत सिंह शेखावत ने तुरंत कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने सीआईए (CIA) की टीमों को अलर्ट करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के सख्त आदेश जारी किए और मामले की जिम्मेदारी सीआईए-02 को सौंपी।

​सीआईए-02 की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
​पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए-02 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के लगभग 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

​पूछताछ में हुआ रंजिश का खुलासा,

​सीआईए-02 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक की शुरुआती पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते थे। उनके बीच किसी बात को लेकर पुरानी आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

​आगामी कार्रवाई,

  उप निरीक्षक रवि कुमार के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी अंकित कुमार को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ से उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा सके।

​अंबाला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रेस नोट दुखेड़ी गोलीकांड मामले में अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए-02 ने मात्र 24 घंटे में मुख्य आरोपी को दबोचा, ​ अंबाला पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गाँव दुखेड़ी में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपी को वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान अंकित कुमार (निवासी: गाँव दुखेड़ी, जिला अंबाला) के रूप में हुई है। ​मामले का विवरण व कार्रवाई, ​कल दिनांक 17 जून 2026 को गाँव दुखेड़ी में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते केशव नाम के युवक पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी थीं। वारदात के तुरंत बाद थाना पड़ाव में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबाला, श्री अजीत सिंह शेखावत ने तुरंत कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने सीआईए (CIA) की टीमों को अलर्ट करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के सख्त आदेश जारी किए और मामले की जिम्मेदारी सीआईए-02 को सौंपी। ​सीआईए-02 की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी ​पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए-02 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के लगभग 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ​पूछताछ में हुआ रंजिश का खुलासा, ​सीआईए-02 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक की शुरुआती पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते थे। उनके बीच किसी बात को लेकर पुरानी आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। ​आगामी कार्रवाई, उप निरीक्षक रवि कुमार के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी अंकित कुमार को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ से उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा सके। ​अंबाला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Uklana, Hissar | Jun 18, 2026

*पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार।*

*आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 मोटरसाइकिल बरामद।*

*गुरुग्राम: 18 जून 2026*

▪️ पुलिस चौकी अर्जुन नगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में कार्रवाई करते हुए *03 आरोपियों* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

▪️ प्राप्त शिकायत के अनुसार 20 वर्षीय युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 17/18.06.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे उसका भाई *चिराग* अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो 03-04 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 08-10 युवकों ने उसे घेर लिया तथा पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े का शोर सुनकर शिकायतकर्ता, उसकी माता, भाई व अन्य परिजन घर से बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मकान पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मकान के दरवाजों, खिड़कियों व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। इस दौरान शिकायतकर्ता व उसके परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं तथा आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत *पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम* में अभियोग अंकित किया गया।

▪️ अभियोग की जांच के दौरान पुलिस चौकी अर्जुन नगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त *03 आरोपियों* को दिनांक 18.06.2026 को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *आशीष (उम्र 26 वर्ष) निवासी मनोहर नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), मोहित उर्फ ठग्गी (उम्र 25 वर्ष) निवासी मनोहर नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) तथा रोहन (उम्र 20 वर्ष) निवासी झाड़सा, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में हुई। आरोपी आशीष व मोहित को मनोहर नगर, गुरुग्राम से तथा आरोपी रोहन को भूतेश्वर मंदिर, गुरुग्राम के पास से गिरफ्तार किया गया।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई *01 मोटरसाइकिल* बरामद की गई है।

▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों के एक अन्य साथी की शिकायतकर्ता के भाई *चिराग* के साथ काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर शिकायतकर्ता व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा मकान पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया था।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। *अभियोग का अनुसंधान जारी है* तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार।* *आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 मोटरसाइकिल बरामद।* *गुरुग्राम: 18 जून 2026* ▪️ पुलिस चौकी अर्जुन नगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट व पथराव करने के मामले में कार्रवाई करते हुए *03 आरोपियों* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ▪️ प्राप्त शिकायत के अनुसार 20 वर्षीय युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 17/18.06.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे उसका भाई *चिराग* अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो 03-04 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 08-10 युवकों ने उसे घेर लिया तथा पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े का शोर सुनकर शिकायतकर्ता, उसकी माता, भाई व अन्य परिजन घर से बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मकान पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मकान के दरवाजों, खिड़कियों व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। इस दौरान शिकायतकर्ता व उसके परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं तथा आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत *पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम* में अभियोग अंकित किया गया। ▪️ अभियोग की जांच के दौरान पुलिस चौकी अर्जुन नगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त *03 आरोपियों* को दिनांक 18.06.2026 को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *आशीष (उम्र 26 वर्ष) निवासी मनोहर नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), मोहित उर्फ ठग्गी (उम्र 25 वर्ष) निवासी मनोहर नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) तथा रोहन (उम्र 20 वर्ष) निवासी झाड़सा, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में हुई। आरोपी आशीष व मोहित को मनोहर नगर, गुरुग्राम से तथा आरोपी रोहन को भूतेश्वर मंदिर, गुरुग्राम के पास से गिरफ्तार किया गया। ▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई *01 मोटरसाइकिल* बरामद की गई है। ▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों के एक अन्य साथी की शिकायतकर्ता के भाई *चिराग* के साथ काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर शिकायतकर्ता व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा मकान पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया था। ▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। *अभियोग का अनुसंधान जारी है* तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Uklana, Hissar | Jun 18, 2026

पंचकूला पुलिस ने कालका में डकैती की साजिश को किया नाकाम, हथियारबंद अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर पंजाब के 5 शातिर आरोपी किए गिरफ्तार

अवैध विदेशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, गंडासी और सुआ जैसे खतरनाक हथियार किए बरामद, वारदात में प्रयोग की जाने वाली होंडा सिटी कार भी की जब्त

पंजाब में फारयिंग कर फरार हुए थे पांचों आरोपी, पैसे खत्म होने पर कालका में डकैती की थी प्लानिंग,  पुलिस ने पहले ही दबोच लिया

आरोपी रितिक उर्फ मंगू के खिलाफ पंजाब में पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और लड़ाई-झगड़े के कई संगीन मामले दर्ज, 3 आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर, 2 को भेजा जेल

पंचकूला/कालका/ 18 जून:- जिला पंचकूला में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। पंचकूला पुलिस की कालका थाना टीम ने मुस्तैदी दिखाते भारी हथियारों से लैस पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी डकैती को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध विदेशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, खतरनाक लोहे की रॉड, गंडासी और सुआ जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल होने वाली बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से पंजाब के मलोट (मुक्तसर साहिब) के रहने वाले हैं और वहां एक गैंगवार में फायरिंग करने के बाद से फरार चल रहे थे।

एसीपी कालका आशीष कुमार के अनुसार, 17 जून 2026 को कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की रेस्ट हाउस और गौशाला के नजदीक एक सुनसान जगह पर होंडा सिटी कार में कुछ लड़के हथियारों के साथ बैठे हैं और वे कालका क्षेत्र में लूटपाट या डकैती की बड़ी योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कार के पास खड़े तीन लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और मौके से कुल पांच आरोपियों को दबोच लिया।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार आरोपी बबलू निवासी मलोट, पंजाब की तलाशी लेने पर उसकी पैंट से एक अवैध विदेशी पिस्टल और मैगजीन में लोड 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए अन्य आरोपियों की पहचान ऋतिक उर्फ मंगू, नवीश कुमार उर्फ ननु, दीपक कुमार और खुशदीप सिंह उर्फ निर्मल के रूप में हुई है, जो सभी मलोट, जिला मुक्तसर, पंजाब के निवासी हैं। पुलिस को इन आरोपियों के कब्जे से कई लोहे की रॉड और सुआ जैसे जानलेवा हथियार मिले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि मलोट में उनकी कुछ लड़कों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते 13 जून 2026 को उनका आपस में झगड़ा हुआ था और बबलू ने वहां सरेआम फायरिंग की थी। इस संबंध में पंजाब के थाना सदर मलोट में इनके खिलाफ हत्या के व आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। वहां से फरार होने के बाद इनके पैसे खत्म हो गए थे, जिसके कारण ये कालका में डकैती डालने की साजिश रच रहे थे।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आगे बताया कि अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय की धारा 310(4) और आर्म्स एक्ट के तहत कालका थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रितिक उर्फ मंगू एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिस पर पंजाब में पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और लड़ाई-झगड़े के कई संगीन मामले दर्ज हैं। आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी दीपक और खुशदीप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी बबलू, रितिक और नवीश का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
साथ ही स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस किसी भी अपराधी या गैंग को जिले की शांति भंग करने की इजाजत नहीं देगी। हमारी टीम की सतर्कता से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई है। हथियारों के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पंचकूला पुलिस ने कालका में डकैती की साजिश को किया नाकाम, हथियारबंद अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर पंजाब के 5 शातिर आरोपी किए गिरफ्तार अवैध विदेशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, गंडासी और सुआ जैसे खतरनाक हथियार किए बरामद, वारदात में प्रयोग की जाने वाली होंडा सिटी कार भी की जब्त पंजाब में फारयिंग कर फरार हुए थे पांचों आरोपी, पैसे खत्म होने पर कालका में डकैती की थी प्लानिंग, पुलिस ने पहले ही दबोच लिया आरोपी रितिक उर्फ मंगू के खिलाफ पंजाब में पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और लड़ाई-झगड़े के कई संगीन मामले दर्ज, 3 आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर, 2 को भेजा जेल पंचकूला/कालका/ 18 जून:- जिला पंचकूला में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। पंचकूला पुलिस की कालका थाना टीम ने मुस्तैदी दिखाते भारी हथियारों से लैस पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी डकैती को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध विदेशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, खतरनाक लोहे की रॉड, गंडासी और सुआ जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल होने वाली बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से पंजाब के मलोट (मुक्तसर साहिब) के रहने वाले हैं और वहां एक गैंगवार में फायरिंग करने के बाद से फरार चल रहे थे। एसीपी कालका आशीष कुमार के अनुसार, 17 जून 2026 को कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की रेस्ट हाउस और गौशाला के नजदीक एक सुनसान जगह पर होंडा सिटी कार में कुछ लड़के हथियारों के साथ बैठे हैं और वे कालका क्षेत्र में लूटपाट या डकैती की बड़ी योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कार के पास खड़े तीन लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और मौके से कुल पांच आरोपियों को दबोच लिया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार आरोपी बबलू निवासी मलोट, पंजाब की तलाशी लेने पर उसकी पैंट से एक अवैध विदेशी पिस्टल और मैगजीन में लोड 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए अन्य आरोपियों की पहचान ऋतिक उर्फ मंगू, नवीश कुमार उर्फ ननु, दीपक कुमार और खुशदीप सिंह उर्फ निर्मल के रूप में हुई है, जो सभी मलोट, जिला मुक्तसर, पंजाब के निवासी हैं। पुलिस को इन आरोपियों के कब्जे से कई लोहे की रॉड और सुआ जैसे जानलेवा हथियार मिले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि मलोट में उनकी कुछ लड़कों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते 13 जून 2026 को उनका आपस में झगड़ा हुआ था और बबलू ने वहां सरेआम फायरिंग की थी। इस संबंध में पंजाब के थाना सदर मलोट में इनके खिलाफ हत्या के व आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। वहां से फरार होने के बाद इनके पैसे खत्म हो गए थे, जिसके कारण ये कालका में डकैती डालने की साजिश रच रहे थे। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आगे बताया कि अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय की धारा 310(4) और आर्म्स एक्ट के तहत कालका थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रितिक उर्फ मंगू एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिस पर पंजाब में पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और लड़ाई-झगड़े के कई संगीन मामले दर्ज हैं। आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी दीपक और खुशदीप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी बबलू, रितिक और नवीश का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। साथ ही स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस किसी भी अपराधी या गैंग को जिले की शांति भंग करने की इजाजत नहीं देगी। हमारी टीम की सतर्कता से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई है। हथियारों के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Uklana, Hissar | Jun 18, 2026

05 प्रेस नोट 18.06.2026
पंचकूला पुलिस ने शुरु की घुड़सवार पेट्रोलिंग: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ ईंधन की भी होगी बचत, स्थानीय लोगों ने सराहा

ट्रायल के तौर पर किया शुरु, मॉडल प्रभावी होने पर अन्य स्थानों पर भी किया जा सकता है लागू: डीसीपी सृष्टि गुप्ता

पंचकूला/ 18 जून:- पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, चुस्त और आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस ने एक नया और अनूठा प्रयोग शुरू किया है। पारंपरिक वाहन आधारित गश्त और पैदल पेट्रोलिंग के साथ अब पंचकूला पुलिस ने घुड़सवार पुलिस गश्त की शुरुआत कर दी है। इस पहल का उद्देश्य न केवल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है बल्कि उन क्षेत्रों तक पुलिस की पहुंच बढ़ाना भी है जहां सामान्य वाहन आसानी से नहीं पहुंच सकते।

इसी क्रम में आज पंचकूला पुलिस की सेक्टर-21 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में घोड़ों के माध्यम से पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में मौजूद सार्वजनिक स्थानों, गलियों, खुले क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में गश्त कर लोगों से संवाद भी स्थापित किया। इस नई व्यवस्था को स्थानीय लोगों द्वारा भी उत्सुकता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ देखा गया।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह कदम केवल एक वैकल्पिक गश्त प्रणाली नहीं बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया एक व्यवहारिक मॉडल है। उन्होंने कहा कि घुड़सवार पेट्रोलिंग अपराध नियंत्रण और चौकसी को मजबूत करने में सहायक हो सकती है। 

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आगे कहा कि इस पहल से ईंधन की खपत में कमी लाने में भी मदद मिलेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही घुड़सवार पुलिस की उपस्थिति से क्षेत्र में पुलिस की दृश्यता बढ़ती है, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और असामाजिक तत्वों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस व्यवस्था को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है और इसके परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि यह मॉडल प्रभावी साबित होता है तो भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार देने पर विचार किया जाएगा ताकि पुलिसिंग को और अधिक सक्षम, पर्यावरण अनुकूल तथा जनसहभागिता आधारित बनाया जा सके।

पंचकूला पुलिस का यह कदम आधुनिक पुलिसिंग के साथ-साथ पारंपरिक संसाधनों के उपयोग का एक उदाहरण माना जा रहा है, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे सकता है।

05 प्रेस नोट 18.06.2026 पंचकूला पुलिस ने शुरु की घुड़सवार पेट्रोलिंग: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ ईंधन की भी होगी बचत, स्थानीय लोगों ने सराहा ट्रायल के तौर पर किया शुरु, मॉडल प्रभावी होने पर अन्य स्थानों पर भी किया जा सकता है लागू: डीसीपी सृष्टि गुप्ता पंचकूला/ 18 जून:- पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, चुस्त और आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस ने एक नया और अनूठा प्रयोग शुरू किया है। पारंपरिक वाहन आधारित गश्त और पैदल पेट्रोलिंग के साथ अब पंचकूला पुलिस ने घुड़सवार पुलिस गश्त की शुरुआत कर दी है। इस पहल का उद्देश्य न केवल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है बल्कि उन क्षेत्रों तक पुलिस की पहुंच बढ़ाना भी है जहां सामान्य वाहन आसानी से नहीं पहुंच सकते। इसी क्रम में आज पंचकूला पुलिस की सेक्टर-21 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में घोड़ों के माध्यम से पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में मौजूद सार्वजनिक स्थानों, गलियों, खुले क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में गश्त कर लोगों से संवाद भी स्थापित किया। इस नई व्यवस्था को स्थानीय लोगों द्वारा भी उत्सुकता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ देखा गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह कदम केवल एक वैकल्पिक गश्त प्रणाली नहीं बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया एक व्यवहारिक मॉडल है। उन्होंने कहा कि घुड़सवार पेट्रोलिंग अपराध नियंत्रण और चौकसी को मजबूत करने में सहायक हो सकती है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आगे कहा कि इस पहल से ईंधन की खपत में कमी लाने में भी मदद मिलेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही घुड़सवार पुलिस की उपस्थिति से क्षेत्र में पुलिस की दृश्यता बढ़ती है, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और असामाजिक तत्वों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस व्यवस्था को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है और इसके परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि यह मॉडल प्रभावी साबित होता है तो भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार देने पर विचार किया जाएगा ताकि पुलिसिंग को और अधिक सक्षम, पर्यावरण अनुकूल तथा जनसहभागिता आधारित बनाया जा सके। पंचकूला पुलिस का यह कदम आधुनिक पुलिसिंग के साथ-साथ पारंपरिक संसाधनों के उपयोग का एक उदाहरण माना जा रहा है, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे सकता है।

Uklana, Hissar | Jun 18, 2026

धर्म नगरी भैरी अकबरपुर में विकास सेलवाल का स्वागत करते हुए ग्रामीण - Uklana News