पटना ग्रामीण: IGIMS में सीएम नीतीश कुमार ने राजद के साथ जाने को बताया अपनी गलती
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने IGIMS में अपने संबोधन के दौरान बिहार में राजद के साथ जाकर सरकार बनाने को अपनी गलती माना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब हम कभी भी इधर-उधर नहीं जाएंगे। मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि उन लोगों ने कोई काम नहीं किया है बावजूद बिहार और दिल्ली में भी उनका पर्चा छपता रहता है।