मानपुर: बिजौरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गुड्डा यादव से गाली-गलौज और मारपीट की, एफआईआर दर्ज
Manpur, Umaria | Apr 19, 2026 बिजौरी गांव मे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियो ने एक राय होकर फरियादी युवक गुड्डा यादव निवासी मौहार टोला बिजौरी के साथ गाली गलौज करते हुए लात घूंसे से जमकर मारपीट करने के आरोप है।मामले की रिपोर्ट पर थाना मानपुर पुलिस ने आरोपी ब्रजेन्द्र सिंह एवं जतिन सिंह दोनो निवासी मौहार टोला बिजौरी के विरुद्ध धारा 296(बी),115(2)351(3),3(5)BNS के तहत मामला दर्ज किया है।