सिरसागंज: अरांव थाना पुलिस ने मैनपुरी चौराहा से पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी ग्राम सराय प्रयाग मस्जिद वाली रोड थाना गुरुसहायगंज जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।