रफीगंज: 70वीं बीपीएससी में सफलता हासिल कर डीएसपी पद पर चयनित सुर्य प्रकाश कुमार का रफीगंज पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत
70वीं BPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित हुए रफीगंज प्रखंड के अरथुआ गांव निवासी भरत राम के पुत्र सूर्यप्रकाश कुमार के रफीगंज पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बैंड-बाजे के साथ फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। गुरुवार अपराह्न 4:30 में सूर्यप्रकाश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई और शिक्षकों को दिया।