भोगनीपुर: पुखरायां में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन दिया गया बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण
पुखरायां कस्बे के निजी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन रविवार दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ,मंडल अध्यक्ष मुकुल पांडे, सचिन सचान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।