कोरांव: विकासखंड मुख्यालय कोराव पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, लोगों को दी जाएगी सरकार की योजनाओं की जानकारी
कोरांव विकासखंड मुख्यालय पर रविवार को तीन दिवसीय जनकल्याण स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देना और यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंच रहा है या नहीं। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।