शाजापुर: शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ खींचीं सफेद लाइन, वाहन लाइन के अंदर ही करने होंगे खड़े
शाजापुर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत शहर के बस स्टैंड क्षेत्र के बाजार का चयन कर वहां सड़क के दोनों ओर लाइन डाली गई है। दुकानदारों को लाइन के अंदर ही पार्किंग कराने की सलाह दी जा रही है।इसी तरह अन्य बाजार में भी कार्रवाई की जाएगी।