शाजापुर: शहर के चारों चौराहों पर बंद पड़े हैं ट्रैफ़िक सिग्नल, नगर पालिका CMO ने कहा- अगले सप्ताह तक चालू होने की उम्मीद
शाजापुर शहर में शहरी हाइवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगरपालिका ने 26 लाख की लागत से चार अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए थे। ये सिग्नल जब से लगे हैं,तब से ही बार-बार खराब हो रहे हैं। एक वर्ष से सिग्नल बंद पड़े हैं और अब नगरपालिका के जिम्मेदार एक सप्ताह में इन्हें ठीक करवाने की बात कर रहे हैं।