शाजापुर: शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, करणी सेना परिवार ने SP कार्यालय में किया स्वागत
करणी सेना परिवार के शाजापुर जिला मीडिया प्रभारी सोनू बना सापखेड़ा ने आज शुक्रवार शाम 5.30 बजे जानकारी देते हुए बताया की शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनने व उत्कृष्ट कार्य करने पर आज करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव अजीत सिंह डोडिया द्वारा उनके कार्यालय पर पहुंचकर पुष्प माला पहनाकर एवं साफा बांधकर कर स्वागत किया गया.