हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र अंतर्गत एक लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के पांच बाल अपचारियों का पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र अंतर्गत एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच बाल अपचारियों का कोतवाली हाथरस जंक्शन द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लाकर जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा पांच बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर जिला कलेक्ट्रेट स्थिति बाल न्यायालय में पेश किया गया है।