हाथरस: सदर के शहीद भगत सिंह पार्क पर भाजपा कमेटी ने काकोरी ट्रेन एक्शन वर्षगांठ पर शहीदों को किया नमन जिलाधिकारी रहे मौजूद
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह पार्क पर आज दिन शुक्रवार को भाजपा कमेटी के नेतृत्व में काकोरी ट्रेन एक्शन वर्षगांठ पर शहीदों को नमन किया गया! इसी क्रम में सदर विधायक ,भाजपा जिला अध्यक्ष, एवं जिलाधिकारी, ने शहीदों की प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्पों की वर्षा की और राष्ट्रगान भी गाया! इस मौके पर पुलिस के सिपाहियों ने बैंड पर राष्ट्रधुन बजाई!