कुंडा: सामूहिक विवाह में शामिल होने कुंडा गया तिवारोपुर का युवक हुआ लापता, ग्रामीणों ने किया मनिकपुर थाने का घेराव
मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव का रहने वाला बृजेश अपने दोस्त शुभम के साथ तीन दिन पूर्व कुंडा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा तो बुधवार को ग्रामीण मानिकपुर थाने पहुंचकर घेराव करते हुए मामले की लिखित शिकायत किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।