कुंडा: शाहाबाद दक्षिणी मोहल्ला में बंद घर का ताला तोड़कर नगदी,बर्तन और जेवर समेट ले गए चोर, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जाँच
मानिकपुर थाना के शाहाबाद दक्षिणी मोहल्ला में बंद घर का ताला तोड़कर नगदी,बर्तन और जेवर आदि समेट कर चोर ले गए। बताया जा रहा है कि रमेश कुमार मौर्य गंगा घाट पर दुकान चलाता है ।वह मौनी अमावस्या पर दुकान लगाने परिवार के साथ घर में ताला बंद कर प्रयागराज चला गया था। मंगलवार को लौटकर जब घर पहुंचा तो ताला टूट देखा। घर में रखे नगदी समेत सामान चोर समेट ले गए।