ऊंचाहार: रामचंद्रपुर रेलवे क्रासिंग के पास दो बाइकों के बीच भिड़ंत में दो लोग घायल, स्थानीय लोगों ने भेजा अस्पताल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सूची खरौली मार्ग पर रामचंद्रपुर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की दोपहर, दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में सलोन थाना क्षेत्र के धरई निवासी व क्षेत्र के कमोली गाँव निवासी अलग अलग बाइकों पर सवार दो लोग घायल हो गये, घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा।