काको: बिहार लघु उद्यमी योजना से बदली नीतिश की जिंदगी, ₹2 लाख से शुरुआत कर बने आत्मनिर्भर
Kako, Jehanabad | May 30, 2026 जहानाबाद, के सइस्ताबाद निवासी नीतिश कुमार ने बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत ₹2 लाख की सहायता राशि प्राप्त कर अपना आईटी बिजनेस सेंटर स्थापित किया। पहले बेरोजगारी से जूझ रहे नीतिश आज साइबर कैफे संचालित कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। उनके व्यवसाय से दो अन्य लोगों को भी रोजगार मिला है।