रामानुजनगर: सूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर की शाम 1 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाएगा
1 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाएगा सूरजपुर सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर की शाम जिलेभर में 1 लाख 11 हजार 111 दीप जलाए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिलेवासियों से अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने इसे सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बताया।