कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेता ने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा। इस दौरान बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने बीजेपी का पट्टा पहनाकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई।