सेमरियावां क्षेत्र के सिसई माफी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 20 बकरियों की मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित पशुपालक की तहरीर पर FIR दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। क्षेत्राधिकारी प्रियमराजशेखर पांडे ने बताया कि बकरियों को जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका है। मामले की जांच जारी है।