लोहरदगा: अंजुमन की अदलिया कमिटी ने 4 मामलों की सुनवाई, सुलह से 2 विवाद सुलझे; अध्यक्ष अब्दुल रऊफ अंसारी बोले- विवाद बढ़ाना नहीं,
अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी ने रविवार को अंजुमन कार्यालय में आपसी विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की। कमिटी ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता और निष्पक्षता से सुनते हुए विवादों का समाधान आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से कराने की पहल की। सुनवाई के दौरान दो मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया, रविवार शाम 5 बजे मीडिया को जानकारी दी।