आगरा: थाना शाहगंज अंतर्गत कोठी मीना बाजार मैदान में कार सीखते समय हुआ हादसा,कार नाले में गिरी,वीडियो हुआ वायरल
आगरा के शाहगंज अंतर्गत कोठी मीना बाजार मैदान में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. दो लोग कोठी मीना बाजार मैदान में कार सीख रहे थे,तभी कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर पड़ी। जिसमे चालक और उसका साथी बुरी तरह फंस गए। पुलिस और राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। हादसें की वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।